फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देकर रमजान के पाक माह में पहुंचे घर, अल्लाह को कहा शुक्रिया

विज्ञापन
वारिस - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। रामजान के पाक में कोरोना संक्रमित चार मरीज ठीक होने के बाद मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कोर घर पहुंच गए। चारों के चेहरे में ठीक होने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। सभी ने इस पाक माह में स्वस्थ होने पर अल्लाह का शुक्रिया किया। इसके साथ ही मेडिकल कालेज के स्टाफ का भी आभार जताया। कहा कि किसी बात की परेशानी नहीं हुई। पूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक कुल नौ कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसमें एक गुरुवार को ही कोराना संक्रमित मिला। ये दिल्ली से आया है और वहीं उसका टेस्ट पाजीटिव आया है। आठ संक्रमितों में चार पहले ही स्वस्थ्य हो चुके हैं। चार को बुधवार शाम को मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज किया गया। इसमें मुबारकपुक के नयापुर चकसिकठी के 11 साल के वारिस अपने घर पहुंचने पर काफी खुश दिखे। बोले की कोरोना पाजीटिव आने पर काफी डर लग रहा था। वारिस पहले से ही एपीएस स्कूल में क्वारंटीन थे। पाजीटिव आने पर उन्हें मेडिकल कालेज भेज दिया गया था। पिता कमरुल होदा पावर लूम चलाते हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में सभी सुविधाएं दी गईं। समय से नाश्ता, खाना और दवा मिल जाती थी। कोई समस्या नहीं आती थी। खाना और नाश्ता भी अच्छा था। मेडिकल कालेज में भर्ती वारिश की चाची मुनीरा पत्नी शम्सुल होदा भी स्वस्थ होकर गर पहुंच गईं। कहा कि रमजान के पाक माह में इस बीमारी से आजादी मिली है। काफी अच्छा लग रहा है। अब रोजे की तैयारी करनी है। स्वस्थ होकर घर पहुंचे तहजीब पुत्र हबीबुर्रहमान भी काफी खुश थे। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि जल्द ठीक हो जाएंगे। अस्पताल में काफी अच्छा सहयोग मिलने पर खुशी जताई। कहा कि एक बार कहने पर तुरंत चिकित्सक और नर्स पहुंच जाते थे। सबकुछ समय से मिल जाया करता था। तहजीब की बहन हुमैरा ने भी ऐसे ही विचार रखे।

तहजीब- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें