फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस के बाद अब पैसेंजर भी इलेक्ट्रिक इंजन से पकड़ेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मऊ-शाहगंज रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। ट्रायल के बाद से इसपर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन भी धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। छपरा से सूरत को जाने वाली ताप्ती एक्सप्रेस के बाद मंगलवार को आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया गया। इसके बाद अब दस फरवरी से बलिया-शाहगंज पैसेंजर अप व डाउन को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा लगभग सभी डिवीजन में विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी के क्रम में मऊ-शाहगंज के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर किया गया है। रेलवे संरक्षा आयुक्त के मुहर लगने के बाद इसपर ट्रेनों का संचालन भी एक-एक कर शुरू किया गया है। आठ फरवरी यानी मंगलवार को आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस (13509) को इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर चलाया गया। इसके अलावा नौ फरवरी दिन बुधवार को गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस (13510) को इलेक्ट्रिक इंजन से चलने की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं बलिया-शहगंज-बलिया (05167/05168) पैसेंजर ट्रेन 10 फरवरी व बलिया-शाहगंज (05171) पैसेंजर ट्रेन को चलाया जाएगा। इसी प्रकार 11 फरवरी से शाहगंज-बलिया (05172) पैसेंजर को चलाया जाएगा। इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन से जहां रेलवे को फायदा होगा वहीं ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। यात्री भी कम समय में अपना सफर कर सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के परिचालन के बाद अन्य ट्रेनों को भी चलाने की योजना बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें