फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर माहुल में कान्हा गोशाला के लिए मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माहुल नगर पंचायत में कान्हा गोशाला के लिए आखिरकार जमीन तलाश ली गई है। गोशाला के निर्माण के लिए खानजहांपुर में 0.473 हेक्टेयर नवीन परती की भूमि नगर पंचायत को दी गई है। प्रोजेक्ट के लिए बिना भूमि के ही शासन की ओर से दो किस्तों में लगभग 80 लाख की धनराशि भी नगर पंचायत को जारी की जा चुकी है, लेकिन जमीन नहीं होने से निर्माण शुरू नहीं हो सका था। अब प्रोजेक्ट के लिए जमीन मिलने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल के साथ ही कान्हा गोशाला योजना को लेकर सीएनडीएस का निर्धारित माड्यूल देकर सभी जनपदों के निकायों से प्रस्ताव मांगा था। माड्यूल के अनुसार जनपद में जमीन चिह्नित कर डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाना था। तत्कालीन डीएम शिवाकांत द्विवेदी के समय आजमगढ़ पालिका के मुजफ्फरपुर, मुबारकपुर के सराय फिरोज के साथ ही निजामाबाद और अतरौलिया से प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस बीच माहुल नगर पंचायत से ईओ के माध्यम से सीधे प्रस्ताव शासन को भेजा दिया गया था। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से ठीक पहले इसे मंजूरी भी दे दी गई। लगभग 159.33 लाख के प्रस्ताव में पहली किस्त के रूप में 2.35 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए थे। पता चला कि योजना के लिए जमीन भी नाम नहीं की गई है। इस कारण इस पर कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहा है। अभी यहां जमीन तलाश की ही जा रही थी कि पहली किस्त के बिना उपभोग प्रमाण-पत्र भेजे दूसरी किस्त के रूप में माहुल में कान्हा गोशाला के लिए 77.34 लाख की धनराशि फिर जारी कर दी गई थी।
शासन से काफी फटकार लगने के बाद अब गोशाला के निर्माण के लिए खानजहांपुर में 0.473 हेक्टेयर नवीन परती की भूमि नगर पंचायत को दी गई है। इसके बाद अब गोशाला का काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

आजमगढ़ पालिका में भी मंजूर है प्रोजेक्ट
आजमगढ़। आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में भी कान्हा गोशाला एवं पशु शेल्टर होम बनाने की स्वीकृति दी गई है। आजमगढ़ में 165.89 लाख से बनने वाली गोशाला के लिए शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में लगभग 83 लाख रुपये जारी किए गए थे। हालांकि पालिका अभी इस पर काम शुरू नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

कान्हा गोशाला के लिए जमीन मिल गई है। खतौनी में अमल दरामद होते ही इसका काम शुरू कराया जाएगा। डंपिंग ग्राउंड के लिए भी भूमि की तलाश की जा रही है।
-बदरे आलम, चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें