फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, नारेबाजी की

विज्ञापन
अपना मागों को लकेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मांगों को लेकर आंदोलनरत द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। बार भवन से निकाला गया जुलूस कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय होते हुए तहसील सदर तक गया। पुन: बार एसोसिएशन के प्रांगण में आकर धरना दिया गया। अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी कर एसडीएम सदर के स्थानांतरण की मांग की। समस्याओं के समाधान में डीएम के रुचि न लेने के कारण जिलाधिकारी का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रणविजय यादव और संचालन प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार राय ने किया। कहा कि एसडीएम सदर न्यायिक प्रक्रियाओं, नियम, कानून का पालन नहीं करते हैं। विवादित मुकदमों को तारीख के पूर्व ही बिना सुने, बिना साक्ष्य लिए, मनमाने ढंग से आदेश कर देते हैं। अधिवक्ताओं को बार-बार अपमानित करते हैं। न्यायालय कक्ष के बाहर पुलिस लगा कर वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को अपमानित कि जाता है। आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है। बिना भ्रष्टाचार के एक भी काम नहीं हो रहा है। धरने को अजय कुमार सिंह, मुम्ताजुज्जमा, अरविंद कुमार पाठक, जयप्रकाश यादव, सैयद सादिक अली रिजवी, महेन्द्र प्रताप सिंह, अभिमन्यु चौहान, सत्यविजय राय, श्रीप्रकाश सिंह, दयाशंकर सिंह पटेल, रामानन्द यादव, रईस अहमद, भूपेन्द्र सिंह, सियाराम कुशवाहा, राधेश्याम सिंह, उदयराज यादव, दीपक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें