फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गायब पत्रावलियों के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील बार एसोसिएशन बैरिया के अधिवक्ताओं के आंदोलन के क्रम में मंगलवार को प्रदर्शन हुआ। जुलूस निकालने के साथ ही कई मुद्दों पर अधिवक्ताओं ने आवाज बुलंद की। अधिवक्ताओं ने कहा तहसील में व्यापक पैमाने पर दुर्व्यवस्था है। 2023 से अब तक एक हजार से अधिक मुकदमों की पत्रावलियां गायब हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर सारे मुकदमों की पत्रावलियों को अदम पैरवी में खारिज कर दिया गया। रेस्टोरेशन देने के बाद भी कुछ पत्रावलियों को गायब कर दिया गया। कुछ पत्रावलियों में रेस्टोरेशन का आदेश होने के बावजूद कंप्यूटर पर दर्ज नहीं किया गया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि 27 सितंबर तक प्रदर्शन चलेगा। इसके बावजूद मांगों को पूरा नही किया गया तो अनशन करेंगे। धरना प्रदर्शन में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन वर्मा, तहसील बार एसोसिएशन बैरिया के अध्यक्ष उमेश सिंह, चंद्रशेखर यादव, अक्षयबर पांडे, राम प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें