फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। ग्रामीण न्यायालय की स्थापना तहसील परिसर के बजाय दौलतपुर पंचायत भवन में करे के प्रस्ताव के खिलाफ अधिवक्ताओं ने 28 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया है। यह निर्णय संघ भवन में सोमवार को अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बाद में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

अशोक यादव ने कहा कि तहसील मुख्यालय से छह किमी की दूर पंचायत भवन दौलतपुर में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना का कोई अर्थ नहीं है। इसके प्रस्ताव को वापस लिया जाए। तहसील परिसर में ही ग्रामीण न्यायालय स्थापना की जाए। अन्यथा अधिवक्ता 28 फरवरी तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। यदि तहसील परिसर के निबंधन कार्यालय में ग्रामीण न्यायालय स्थापित नहीं किया जाता हैं तो रोजाना धरना भी दिया जाएगा। संचालन अशोक यादव मंत्री ने किया। दूधनाथ चौधरी, बंशराज, शोभनाथ यादव, दिलीप कुमार, राजेश रमण सिंह, वीरेंद्र पासवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें