फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलित रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
अपनी मांगो को ले कर दिवानी न्यायालय में बाहर सड़क पर उतरे अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जनपद में अधिवक्ताओं का रोष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी जनपद के अधिवक्ता आंदोलित रहे। उन्होंने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा संघ सभागार में बैठक की गई। बैठक में तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई। घायल अधिवक्ताओं को 20 लाख रुपये की मदद देने की केंद्र सरकार से मांग की गई। साथ ही इसमें जो पुलिस कर्मी शामिल थे उनके विरुद्ध केस दर्ज करने के साथ जांचोपरांत उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई। इसके बाद वकीलों ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने पूरे कलेक्ट्रेट का चक्रमण करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष सुभाष राय और संचालन मंत्री अरविंद कुमार पाठक ने किया। वहीं दिवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की बैठक संघ सभागार में हुई। जिसमें कानपुर में 150 अधिवक्ताओं के ऊपर दर्ज एफआईआर की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत करने का निर्णय लिया। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में दीवानी न्यायालय से कलेक्ट्रेट चौराहे तक मार्च किया। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी और संचालन मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें