फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : पत्नी से मांग कर बंदूक अधिवक्ता ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 08 Feb 2020 01:10 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ सिंह-फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के सुंदर नगर कालोनी में अधिवक्ता ने शनिवार सुबह पत्नी से बंदक मांग कर खुद को गोली से उड़ा दिया। परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सिधारी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  परिजनों और आसपास के लोगों का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से वह परेशान चल रहे थे। फिलहाल किस बात को लेकर वे चिंतित रहते थे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन

अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ सिंह (65) सिधारी थाना क्षेत्र के राहुल प्रेक्षागृह के पीछे सुंदरनगर कालोनी के रहने वाले थे। बताया जाता है कि उन्होंने सुबह साढ़े सात बजे पत्नी से लाइसेंसी बंदूक मांगी। कहा कि ऊपर बंदर परेशान कर रहे हैं, मैं उन्हें भगा कर आता हूं। बंदूक मिलते ही उन्होंने जबड़े से सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र नाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही सिधारी पुलिस मौके पर पहुंच गई व जांच-पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों और आसपास के लोगों का कहना है कि पिछले काफी दिनों से वह परेशान चल रहे थे। कुछ समय पहले सुरेंद्र नाथ दिल्ली स्वास्थ्य संबंधी जांच आदि के लिए गए थे। वहां से लौटने के बाद काफी चुप और अकेले रहते थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। सुरेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अधिवक्ता ने क्यों खुदकुशी की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें