फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की मौत पर अधिवक्ता हुए आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। गिरफ्तार साथी की मौत से क्षुब्ध मार्टीनगंज तहसील बार से जुड़े अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। उन्होंने पुलिस व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगो और परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा 50 लाख का मुआवजा देन की मांग की।
विज्ञापन

मार्टीनगंज तहसील के अधिवक्ता शैलेश सिंह उर्फ धीरज पर चुनावी रंजिश का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जेल में उनकी तबीयत खराब हुई तो शनिवार को उन्हें बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तहसीलबार के अधिवक्ता शैलेश सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहले से आक्रोशित थे तो वहीं उनकी मौत होने पर सोमवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा। जिसमें मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 50 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही 27 से 31 दिसंबर तक संपूर्ण न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करने की भी घोषणा हुई। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर मंत्री प्रेमचंद, विजय तिवारी, राजेश कुमार सिंह, नागीश चंद्र मिश्र, मांता प्रसाद, अमरनाथ, सुतीश, श्रीपति, आलोक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें