फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से बने आठ मकानों पर चली प्रशासन की जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के बहरीपुर मनिकाडीह ग्रामसभा में पोखरी पर अवैध रूप निर्मित मकानों को हाईकोर्ट के आदेश पर रविवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। पोखरी पर अवैध रूप से लगभग आठ निर्माण किए गए थे जिनको नोटिस जारी की गई थी। कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

गाटा संख्या 137 78 एअर पोखरी के नाम से ग्रामसभा में आबादी के बीच दर्ज था। इस पर हुए अवैध कब्जे को लेकर पूर्व में तहसीलदार सगड़ी ने बेदखली के आदेश दिए थे। आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा था। उच्च न्यायालय के भी अवैध कब्जा हटाने के आदेश पर पोखरी से अतिक्रमण हटाने के लिए चिह्नाकन कर तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय ने नोटिस जारी की थी। स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर रविवार को तहसीलदार की उपस्थिति में जेसीबी से पोखरी पर स्थित निवर्तमान प्रधान हरिंदर पटेल पुत्र रामकरन पटेल का दो मंजिला पक्का मकान, रामवृक्ष का पक्का मकान, अंगद का नवनिर्मित एक हाल सहित संजय, वीरेंद्र, अरविंद, गोविंद, लालजी पटेल का एक-एक कमरे को हटा दिया गया।
पुलिस बल के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। तहसीलदार विजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अवैध कब्जेदारों से इसके खर्च की भी वसूली की जाएगी। दीपक यादव, उमा प्रसाद, रविंद्र सिंह, रविंद्र यादव, ओमकार सोनकर, आशुतोष झा, अखिलेश चंद्र पांडेय आदि थे। कार्रवाई के दौरान ग्रामीण प्रशासन पर मनमानी का भी आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें