नगर पंचायत अजमतगढ़ में अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों को समझाते नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा।
- फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। अजमतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया। इस दौरान व्यापारियों से विरोध भी किया लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।
अजमतगढ़ नगर पंचायत में सड़क की पटरियों अतिक्रमण के चलते रोजाना जाम लगता है। नगर पंचायत प्रशासन ने कई बार व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी लेकिन व्यापारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। सोमवार को तहसीलदार मयंक मिश्रा व ईओ अखिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम बुल्डोजर के साथ निकली और अवैध कब्जे को हटाना शुरू कर दिया। अमिला मार्ग, जीयनपुर मार्ग, घोसी मार्ग व अस्पताल मार्ग की पटरियों को साफ कराया गया। कई जगहों पर व्यापारियों ने विरोध भी किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। व्यापारियों का कहना था कि ठेला-खोमचा व आटो वालों के चलते जाम लगता है। वहीं ईओ अखिलेश कुमार ने बताया कि पहले से व्यापारियों को सूचना दे दी गई थी। इसके बाद भी व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटवाया तो नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की
कई बार अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बाद भी अतिक्रमण हटाने में लोग रुचि नहीं ले रहे थे। अब प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटवाया है तो जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। -मयंक मिश्रा, नायब तहसीलदार, तहसील सगड़ी।