फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन बहाल करने को लेकर शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
अजमतगढ़ स्थित स्मिथ इंटर कॉलेज में धरना देते शिक्षक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। निलंबित शिक्षकों की बहाली और वेतन का भुगतान के लिए सोमवार को अजमतगढ़ स्थित स्मिथ इंटर कॉलेज के परिसर में धरना दिया गया। विद्यालय के 11 शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गता था।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि नियम विरुद्ध निलंबित किया गया है। जो शिक्षक कक्षाओं में उपस्थित थे, उनको भी अनुपस्थित दिखाया गया है। प्रधानाचार्य के नोटिस पर सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने समय से स्पष्टीकरण प्रधानाचार्य को दे दिया था लेकिन प्रधानाचार्य उसे अधिकारियों को नहीं दिया। ऐसे में अवमानना के आधार पर शिक्षकों का निलंबन अनुचित है। अब प्रधानाचार्य कह रहे हैं कि नोटिस भेजने वाले को स्पष्टीकरण देना चाहिए था। इससे लगता है कि प्रधानाचार्य की मिलीभगत से निलंबन हुआ है। प्रभारी अधिकारी की जांच आख्या में प्रधानाचार्य भी दोषी है और निरीक्षण के दिन अनुपस्थित थे। उन्होंने कहा कि निलंबन वापस करके नवंबर महीने का पूरा वेतन नहीं दिया जाता तो जिला स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। प्रांतीय मंत्री शैलेश राय, जिला अध्यक्ष बृजेश राय एवं जिला मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया गया, जिसमें बेचू राम, राजेश राय, लव कुमार राय, सुभाष चंद्र गोंड, अश्विनी कुमार, आसिफ खान, अर्चना शर्मा, सीमा पांडे, नवीन विश्वकर्मा, राजेश, पंचदेव यादव आदि शिक्षक व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें