जीयनपुर कोरिया पोखरा पर छठ पूजा की तैयारी का निरीक्षण करते एसडीएम अरविंद कुमार सिंह और सीओ अजय कु
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। छठ महापर्व जनपद में शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस पर्व की तैयारी को लेकर पूजा में प्रयुक्त होने वाले समानों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। वहीं घाटों पर उनके द्वारा पूजा के लिए वेदी बनाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में घाटों पर साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने कहीं समितियों के साथ बैठक की तो कहीं निरीक्षण कर जिम्मेदारों को साफ-सफाई का निर्देश दिया है।
इसी क्रम में बुधवार को सीओ सिटी राजेश तिवारी द्वारा कदम घाट पर पूजा समितियों की बैठक बुलाई गई। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। समितियों ने बताया कि नगरपालिका की ओर से घाटों की सफाई नहीं कराई जा रही है बल्कि उनके द्वारा आदमियों को लगाकर सफाई कराई जा रही है। इस पर उन्होंने फोन करके घाटों पर साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था करने कर निर्देश नगरपालिका को दिया। उनके फोन के बाद घाटों की सफाई का कार्य शुरू हो गया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों को वालंटियर तैनात करने का निर्देश दिया है। ताकि पूजा को सकुशल संपन्न कराया जा सके। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने जीयनपुर, रौनापार, चांदपट्टी, बिलरियागंज में छठ घाट का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। कहां की साफ सफाई के साथ ही लाइट और पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। घाट के पास ही शौचालय भी बनवाया जाए। जिससे लोगों को दिक्कत ना हो। इसके साथ ही उन्होंने जीयनपुर स्थित कोरिया पोखरा, अजमतगढ़ स्थित ताल सलोना का भी निरीक्षण किया।
मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर में छठ पूजा 20 नवंबर को होगी। कार्तिक शुक्ल षष्ठी को निर्जल व्रत रहकर महिलाएं भगवान सूर्य की उपासना करेंगी और सप्तमी की भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत पूरा होगा। छठ पूजा में संतानवती महिलाएं सायंकाल और भोर में सरोवर अथवा नदी के किनारे पानी के अंदर खड़े होकर भगवान सूर्य को दूध-जल से अर्घ्य देंगी तथा सात प्रकार के फलों से पूजा अर्चना कर अपने संतान की उन्नति और परिवार के कल्याण की प्रार्थना करेंगी। पर्व को लेकर फूलपुर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी तेज हो गई है। जय मां लक्ष्मी पूजा व छठ पूजा समिति की ओर से कुंवर नदी तट पर साफ सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है । यहां 50 से अधिक वेदिका बनाई गई है। संयोजक अंगद सोनकर ने बताया कि पिपरहवा घाट पर सूर्य भगवान की मूर्ति स्थापित की जाएगी। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के रानी पोखरा सहित आस पास के पोखरे तलाबों पर डाला छठ की तैयारी शुरू हो गई है। लोग बेदी बनाने में लगे रहे। बाजार में पूजा सामान की दुकानें भी सजी हुई हैं। रानी पोखरे पर इस बार सफाई नहीं हो सकी है। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार माहुल नगर पंचायत के काली चौरा मंदिर स्थित तालाब पर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ सफाई, लाइटिंग और चेंजिंग रूम की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। माहुल के नागरिकों और आयोजन समितियों से छठ पूजा को लेकर लगने वाली भीड़ में व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी लिया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि शासन के गाइडलाइन के अनुसार ही त्यौहार मनाने की अनुमति होगी। त्योहार में हर हाल मे कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
शहर के गौरी शंकर घाट पर छठ पूजा के लिए की जा रही तैयार।- फोटो : AZAMGARH
शहर के कदम घाट पर छठ पूजा के लिए की जा रही तैयार।- फोटो : AZAMGARH