फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन, नियुक्ति के लिए मांगी मदद

Sun, 12 Jul 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को अंबेडकर पार्क में हुई। इसमें  टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के समायोजन और नियुक्ति को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए सुनील कुमार यादव ने कहा कि उच्च न्यायालय ने छह जुलाई के आदेश में यह साफ कर दिया है कि प्राथमिक शिक्षा में सहायक अध्यापक बनने के लिए टीईटी पास होना आवश्यक है।

उससे किसी को छूट नहीं है। दिनेश कुमार और उमेश वर्मा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में 27 जुलाई को होने वाली सुनवाई के लिए समस्त बीएड और टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी बढ़-चढ़कर सहयोग करें।
विज्ञापन


ताकि समस्त    बीएड टीईटी उत्तीर्ण लोगों का समायोजन और नियुक्ति कराई जा सके। इस मौके पर भोला यादव, रामधन चौहान, संतोष कुमार यादव, नगीना सिंह, प्रमेश गुप्ता, दीपक प्रजापति, सत्यप्रकाश प्रजापति, आशीष राय, अखंड प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें