फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी जुलूस िनकालने पर होगी कार्रवाई

Fri, 10 Mar 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
मतगणना को लेकर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते एसपी आनंद कुलकर्णी।
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव की मतगणना शनिवार को होनी है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने एक दिन पहले शुक्रवार को ही सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया। स्ट्रांग रूम के पास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 18 एसपी, 900 सिपाही और भारी संख्या में पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। चुनाव जीतने वाला कोई भी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकालेगा। जुलूस निकालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में पत्रकारों को दी।
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि चार मार्च को मतदान होने के बाद जिले के दस विधान सभा सीटों की ईवीएम दो स्ट्रांग रूम में रखी गई है। इसमें पांच विधान सभा क्षेत्र की ईवीएम मशीन को एफसीआई गोदाम और पांच विधान सभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनों को कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स लगी है। एसपी ने बताया कि एफसीआई गोदाम में होने वाली मतगणना का कार्य सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी नगर शकील अहमद को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि कृषि विश्वविद्यालय कोटवा की मतगणना के लिए एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचने दिया जायेगा। सभी की चेकिंग गहनता के साथ होगी। दोनों केंद्रों के प्रमुख द्वार पर पहले सघन तलाशी ली जाएगी।


इसके बाद द्वितीय गेट पर चेकिंग होगी। गणना के समय कोई भी व्यक्ति मोबाइल, गुटखा, कैमरा, शस्त्र आदि नहीं लेकर प्रवेश कर पाएगा। चुनाव जीतने वाला कोई भी प्रत्याशी विजयी जुलूस नहीं निकालेगा। जो भी जुलूस निकालते हुए पाया गया। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि मतगणना शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए 18 थानाध्यक्ष, 900 सिपाही और पीएसी बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें