आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर सोमवार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव में को गैंगेस्टर एक्ट के एक आरोपी की संपत्ति कुर्क कर दी गई। कुर्क की गई संपत्ति करीब 30 लाख की आंकी गई है। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी के आदेश के पर में अभियुक्त अरूण कुमार यादव पुत्र राजाराम यादव ग्राम एकडंगी थाना कप्तानगंज 14 (1) गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत वाहनों के कुर्क की कार्रवाई की गई है। डीएम के निर्देश पर सोमवार को नियुक्त प्रशासक तहसीलदार शक्ति प्रसाद सिंह द्वारा दो ट्रक, स्कार्पियो, मोटर साइकिल कुर्क किया गया है। कुर्क किए गए करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति कप्तानगंज थाने में दाखिल कर लिया गया है।