फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेट लिस्ट से अधिक पैसा लेने पर कार्रवाई

Sun, 26 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
रेट लिस्ट से अधिक पैसा लेने पर कार्रवाई
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पल्हमेश्वरी धाम में साफ-सफाई समेत तैयारियों में जुट गया है। रविवार को एसडीएम लालगंज जैनेंद्र ने मां पल्हना धाम की साफ-सफाई कराई। इसके साथ ही उन्होंने दूकानों पर नारियल-चुन्नी आदि के रेटलिस्ट को चस्पा कराया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह 10 बजे उप जिलाधिकारी लालगंज जैनेंद्र दल बल के साथ मां पाल्हमेश्वरी धाम पर पहुंचे। उन्होंने कर्मियों केे मां पाल्हमेश्वरी धाम की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। जब तक सफाई का कार्य पूरा नहीं हो गया, वह शाम पांच बजे तक पहुंचे। धाम की साफ-सफाई के बाद उन्होंने मंदिर के आसपास स्थित नारियल चुन्नी की दूकानों पर फिक्स्ड दाम की रेट लिस्ट चस्पा कराई।

उन्होंने दूकानदारों को निर्देशित किया कि वह रेटलिस्ट से अधिक पैसा न लें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूूजा कराने वाले पंडों को भी निर्देशित किया कि वे नारियल तोड़ने के नाम पर श्रद्धालुओं से अधिक पैसे न लें। श्रद्घालु उन्हें जो देते हैं, वह उसे सहर्ष स्वीकार करें। अगर पैसे के लिए उन्होंने झगड़ा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर चौकी प्रभारी राधेश्याम यादव, सफाईकर्मी, नगरपालिका कर्मी, प्रधान छेदी यादव, डा. रामाधार यादव, विद्युत कर्मी, संतोष सिंह कानूनगो, लेखपाल रमाशंकर सिंह, चंद्रजीत, निर्मल, कैलाश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें