राजस्व विभाग की मदद से उसकी संपत्ति को खंगाला जा रहा है। प्रदीप सिंह वर्तमान में जेल की सलाखों के पीछे से राजनीति में पैठ बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। उधर, जनपद पुलिस राजनीति में उसके प्रवेश के पूर्व ही उसकी कमर तोड़ने की कवायद में लग गई है। प्रदीप के साथ ही सोनू महुवारी पर भी पुलिस की नजर टेढ़ी हुई है।
पुलिस महकमे की माने तो अवैध शराब कारोबार में अब तक चिन्हित किए गए दो दर्जन भर लोगों में कई नेता भी शामिल हैं। इसमें अतरौलिया विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर विधायक रहे सुरेंद्र नाथ मिश्रा भी शामिल हैं। पूर्व विधायक के महिला पीजी कालेज से भी भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ था।
तभी से वे जेल में निरुद्ध हैं और पुलिस अब इन पर भी गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त करने की कवायद में जुट गई है। आजमगढ़ एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि पवई व दीदारगंज में हुए जहरीली शराब कांड के बाद दो दर्जन भर अवैध शराब कारोबारियों को चिन्हित किया गया है। इन सभी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
इसमें तरवां स्थित एक विद्यालय से बरामद भारी मात्रा में अवैध शराब मामले में प्रदीप कबूतरा का भी नाम शामिल है। जल्द ही सभी चिन्हित दो दर्जन भर अवैध शराब कारोबारियों का नाम खोल दिया जाएगा।