शाहजमां उर्फ नैय्यर की संपत्ति को कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
बाहुबली विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का एक्शन जारी है। बुधवार को आजमगढ़ में मुख्तार के सहयोगी और आईएस 191 गैंग के लीडर शाहजमां उर्फ नैय्यर की तीन करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया। यह संपत्ति मार्टीनगंज के मोहमदपुर फेटी गांव में मौजूद थी।
शाहजमां वर्तमान में जेल में बंद है। वह जनपद स्तर पर पंजीकृत सक्रिय गैंग डी-72 का एक कुख्यात अपराधी है। आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्तार अंसारी गैंग का सहयोगी और हिस्ट्रीशीटर अपराधी शाहजमां उर्फ नैय्यर गैंगस्टर में निरुद्ध है। इसके चलते उसकी करीब तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।
आजमगढ़ और आसपास के जिलों में शाहजमां उर्फ नैय्यर का आतंक
कुर्क की गई संपत्ति में दो भूखंड जिसका बाजार मूल्य तीन करोड़ है। एसपी ने बताया कि शाहजमां बरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बताया कि शाहजमां 1990 से अपराध जगत में सक्रिय है। उसका आजमगढ़ और आसपास के जनपदों में भी आतंक है।
पढ़ेंः मुख्तार के दो करीबी भगोड़ा घोषित: बाराबंकी पुलिस ने गाजीपुर में दी दबिश, सुराग देने वालों को 25 हजार का इनाम