इस पर गंभीरपुर पुलिस ने फरिहां चौकी के पास भेज दिया। फरिहां चौकी पहुंचने पर वहां भी यह बताया गया कि युवती से जो भी बरामदगी हुई वो गंभीरपुर थाने के हवाले कर दिया गया। इस पर युवती की मां ने एसपी अनुराग आर्य से गुहार लगाई। एसपी ने जांच के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी फरिहां ज्ञानचंद तिवारी व आरक्षी सौरभ पांडेय को दो दिन पूर्व निलंबित कर दिया।
कार्रवाई करने के बाद भी साहब ने प्रकरण को दबाए रखा और इसकी कोई जानकारी किसी को नहीं दी गई। वहीं इसी प्रकरण में एसपी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए फरिहां चौकी पर तैनात अन्य सभी 12 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि चौकी प्रभारी समेत दो को निलंबित कर दिया गया है। वहीं 15 आरक्षियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन से पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।