फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये नलकूपों को कनेक्शन न देने पर एसई के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जल निगम की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा में मंडल के तीनों जनपदों में कई पूर्ण नलकूपों के भी बिजली कनेक्शन नहीं होने से अनुपयोगी पाए जाने पर कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने नाराजगी जताई है। तीनों अधीक्षण अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा है। अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने पर मुख्य अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

कमिश्नर शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जल निगम विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। समीक्षा में पाया गया कि आजमगढ़ में कुल 37 नलकूपों की स्थापना की जानी है। इसमें दो पूर्ण हैं। कई परियोजनाएं मार्च तक पूर्ण होनी हैं। भूमि की अनुपलब्धता एवं विवाद के कारण एक कार्य शुरू नहीं हुआ है। पांच अन्य रुके हुए हैं। मऊ में 21 परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिसमें चार पूर्ण और कई पूर्ण होने के करीब है। बलिया में 65 परियोजनाओं में छह पूर्ण, 18 अनारंभ हैं। बलिया में मार्च तक 15 नलकूपों को मार्च तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। अधीक्षण अभियंता जल निगम ने बताया कि तीनों जनपद में 30 नलकूप ऐसे हैं जो पूर्ण हो गए हैं, लेकिन 5-6 माह पहले बिजली कनेक्शन के लिए धनराशि जमा कर देने के बाद भी कनेक्शन नहीं दिया गया। इस पर कमिश्नर ने तीनों जनपदके एसई के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति कर दी। समीक्षा के दौरान उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अन्सारीने बताया कि वर्ष 2018-19 के आजमगढ़ में 347, मऊ में 25 एवं बलिया में 112 हैण्डपम्पबचे हैं। मंडलायुक्त ने युद्धस्तर अवशेष सभी हैंडपंपों को स्थापित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर आयुक्त (प्रशासन) धर्मेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियन्ता जल निगम एमपी श्रीवास्तव, मऊ एवं बलिया के अधिशासी अभियंता क्रमश: एमए किदवई व अरविंद, अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजेंद्र जायसवाल, सहायक अभियंता जलनिगम टीएस यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें