फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन समर्थकों ने किया प्रदर्शन, साजिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अजमतगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन के समर्थक सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर चेयरमैन को साजिश के तहत घोटाले में फंसाने का आरोप लगाया। एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर चेयरमैन के खिलाफ किए जा रहे राजनीतिंक षड्यंत्र के निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत में एसडीएम सगड़ी की जांच चेयरमैन पारसनाथ सोनकर को डस्टबीन घोटाले का दोषी पाया गया था। डीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई की संतुति करते हुए इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। अब चेयरमैन के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। समर्थकों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कहा कि जो भी आरोप चेयरमैन के ऊपर लगाए गए हैं, वह साजिश के तहत हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, एसडीएम सदर गौरव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। जो भी सत्य होगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें