फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बलिया डिपो की बस में बिना टिकट 9 मामलों को 1 दिखाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बलिया डिपो की बस में नौ बिना टिकट प्रकरण को एक दिखाने का गंभीर मामला सामने आया है। संगठन ने आरोप लगाया है कि परिचालक ने सहायक यातायात निरीक्षक एवं स्थानीय प्रबंध तंत्र से मिलीभगत कर मशीन में छेड़छाड़ कर प्रकरण को कम दर्शाया।
विज्ञापन

संगठन के क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र कुमार ने शिकायत के माध्यम से जानकारी दी कि 11 फरवरी को बलिया डिपो की बस संख्या यूपी 78 जेएन 0876, जो लखनऊ से बलिया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मार्ग से वापस आ रही थी। इसका निरीक्षण आजमगढ़ मुख्यालय स्क्वायड द्वारा किया गया। बस चालक धर्मवीर व परिचालक आदित्य कुमार मिश्रा तैनात थे। निरीक्षण के दौरान नौ बिना टिकट प्रकरण दर्ज किए गए थे। आरोप है कि बाद में मुख्यालय स्क्वायड के सहायक यातायात निरीक्षक पतिराज यादव की ओर से परिचालक से धनउगाही कर प्रार्थना पत्र एवं ईटीआईएम से जनरेट वेबिल संख्या 2007037441 की छायाप्रति संबंधित अधिकारियों को भेजी गई। इसमें यह दर्शाया गया कि जगदीशपुर कट से माहुल कट का एक बिना टिकट प्रकरण दर्ज करते समय मशीन हैंग हो गई, जिससे नौ अंकित हो गया और आठ टिकट अतिरिक्त बन गए। इसे एक ही प्रकरण माना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें