फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम संग दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र में 28 फरवरी को दिन में मासूम बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। जानकारी होने पर पुलिस बच्ची को मेडिकल मुआयन के लिए अस्पताल भेजने के साथ तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना के एक गांव की रहने वाली तीन वर्षीया मासूम बच्ची 28 फरवरी को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही मनीष मौर्या उसे उठा कर कुछ दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर ले जाकर दुष्कर्म किया। जानकारी पर पहुंचे परिजन बच्ची को लेकर थाने पर पहुंचे और नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया। इसके साथ ही पुलिस ने बच्ची को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगी हुई थी। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली की दरिंदा मनीष मेंहनगर से ऊंची गोदाम की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम सहिगड़ा गांव स्थित अष्टभुजा राधेकृष्ण मंदिर के पास पहुंच गई। पुलिस को देखते ही मनीष ने पास रखे तमंचे से फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। गोली मनीष के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें