फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामग्री से निर्माण का लगाया आरोप, डीएम को दिया पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत बिलरियागंज के कासिमगंज मोहल्ला निवासियों ने सोमवार को मौलाना जौहर अली पार्क के पुनर्निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया और जांच कर कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। बताया कि नगर पंचायत के बाबू की मिली भगत से मानक के विपरीत घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। नगर पंचायत को अवगत कराए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया गया कि निर्माण कराने से पहले पार्क को जब तोड़ा गया तो उसमे से कई लाख की ईट और 36 लोहे की जाली को नगर पंचायत द्वारा गायब कर दिया गया। मुहल्ले वासियों ने निर्माण कार्य की जांच कराए जाने और मानक के अनुसार निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

आठ को आमरण अनशन की दी चेतावनी
आठ को आमरण अनशन की दी चेतावनी
आजमगढ़। जिला पंचायत सदस्य लाली यादव के प्रतिनिधि हरिकेश कुमार यादव ने सोमवार को बिसईपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड-32नगर के ओवर हेड पर बने पुल के पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त होने के मामले को लेकर खंड-32 के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र दिया और निर्माण कराए जाने की मांग किया। दिए गए प्रार्थन पत्र में बताया गया है कि क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। जल्द से जल्द जिला प्रशासन ने पुल निर्माण कराए जाने के लिए आदेशित नहीं किया तो आठ जनवरी से ग्रामवासी आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें