फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेटी को भगाकर धर्मांतरण कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती को एक वर्ग विशेष के युवक पर भगाकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उधर पुलिस की सक्रियता को देख आरोपित युवक का परिवार घर में ताला बंद कर भाग गया है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में यह बताया है कि बीते 21 अक्तूबर की रात उसकी 21 वर्षीय पुत्री को गांव का ही रहने वाला एक विशेष वर्ग का युवक बहला फुसला कर भगा ले गया।
विज्ञापन

बताया कि अलीगढ़ में रह रही उसकी बड़ी पुत्री के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आ रहा कि वह पुत्री का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। इसलिए वह उसकी पुत्री को लेकर भागा है। अहरौला पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद 24 अक्टूबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने कहा कि युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में की जा रही है। उसके कुछ मददगारों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें