। मेंहनगर थाने की पुलिस ने ममता राजभर (24) के अपहरण और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मनोज यादव उर्फ मुरहा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ैला ताल क्षेत्र से युवती का शव और उसके कपड़े बरामद किए। पुलिस ने मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराएं बढ़ा दी हैं।
सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि नई गांव निवासी गीता देवी ने 19 जून को तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री ममता राजभर 22 मई की रात से लापता है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जांच के दौरान ममता के प्रेमी जहानागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी मनोज यादव उर्फ मुरहा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने युवती को अपने साथ ले जाने और उसकी हत्या कर शव को बड़ैला ताल क्षेत्र में छिपाने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों के बीच से युवती के शव के अवशेष और कपड़े बरामद किए। काफी समय बीत जाने के कारण शव कंकाल में बदल चुका था।