फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ी वारदात: गैंगस्टर के आरोपी ने खुद को गोली से उड़ाया, बगीचे में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 23 Jun 2026 03:42 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में प्रधान पद के लिए तैयारी कर रहे गैंगस्टर के आरोपी ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
मृतक नागेंद्र यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी गैंगस्टर के आरोपी नागेंद्र यादव (27) ने मंगलवार सुबह बगीचे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीयनपुर और मुबारकपुर थाने की पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी सगड़ी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि केशवपुर गांव निवासी नागेंद्र यादव (27) मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे गांव से लगभग 200 मीटर दक्षिण दिशा में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुआं गांव स्थित एक बगीचे में पहुंचा। वहां उसने पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह, सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा और मुबारकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मंडप में टूटा रिश्ता: जेवर कम होने पर दुल्हन ने ठुकराई शादी, बरात में बवाल; मारपीट में दूल्हा समेत चार घायल

बताया जा रहा है कि नागेंद्र यादव आगामी ग्राम प्रधान चुनाव में दावेदारी की तैयारी कर रहा था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस अभिलेखों के अनुसार उसके विरुद्ध गैंगस्टर, चोरी, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में जीयनपुर कोतवाली सहित अन्य थानों में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पास नाइन एमएम पिस्टल कहां से आई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें