फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नौकरी के नाम पर 13 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख की ठगी करने वाले एक आरोपी को कौड़िया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी अंकित प्रजापति जहानागंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर (असलपुर) गांव का निवासी है। वर्तमान में वह मऊ के शहर कोतवाली मुहल्ला बड़ा पोखरा (सलहाबाद मोड़) के पास में रहता है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो गांव निवासी राधेश्याम प्रजापति ने 12 जून को थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि अंकित प्रजापति ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले 11 दिसंबर 2023 को और फिर अन्य तिथियों में 13 लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन

इसमें अंकित ने 7.5 लाख रुपये बैंक खाते में और 5.5 लाख रुपये नकद लिए थे। इसके अलावा आरोपी ने उसे कूटरचित व फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजा और जब पीड़ित ने पैसा वापस मांगा तो उसे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में थाना मुबारकपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें