फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर हादसा: छत्तीसगढ़ जा रही मजदूरों से भरी बस रेलिंग से टकराई, 40 से ज्यादा घायल, 7 की हालत गंभीर

Mon, 07 Jun 2021 05:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के मजदूरों से भरी प्राइवेट बस पुलिया की रेलिंग से टकरा गई।  घायलों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया। हादसे में छह से ज्यादा लोगों के हाथ पैर टूट गए हैं। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 
विज्ञापन
बेकाबू होकर रेलिंग से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर छत्तीसगढ़ जा रही मजदूरों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार चार दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें सात की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया था।  

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित इंद्रजीत के भट्ठे पर छत्तीसगढ़ के तीन दर्जन भर मजदूर अपने परिवार के साथ रह कर काम कर रहे थे। बरसात का मौसम शुरू होते ही भट्ठा बंद हो गया। भट्ठा मालिक ने मजदूरों का हिसाब कर छुट्टी कर दी। इसके चलते सभी मजदूर एक प्राइवेट बस में सवार होकर सोमवार की सुबह घर जाने के लिए रवाना हुआ। बस ठेकेदार द्वारा इलाहाबाद से मंगाई गई थी।

38 सीटर बस में क्षमता से ज्यादा लोग सवार हुए। तीन दर्जन व्यस्क के अलावा ढाई दर्जन एक से 12 साल तक के बच्चे सवार थे। इसके अलावा बस पर इन सभी के सामान आदि भी लदे हुए थे। ओवरलोड होने के चलते बस बरदह थाना क्षेत्र के बौऊवापार गांव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पुलिया की दीवार से जा टकराई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस हादसे में बस में सवार चार दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में 30 व्यस्क व 17 बच्चे शामिल थे। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर बरदह थाना पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को बस से निकाल कर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने सात की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गंभीर घायलों में 30 वर्षीय बिन्नल, 22 वर्षीय त्रिभुवन, 29 वर्षीय रमेश, 25 वर्षीय बीरबल, 30 वर्षीय शांति प्रसाद, 26 वर्षीया रूमा व 40 वर्षीया लालती शामिल है। एसओ बरदह विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सभी सवार छत्तीसगढ़ के निवासी थे और कप्तानगंज स्थित इंद्रजीत के भट्ठे पर काम करते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें