फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी को बचाने में दुकान में घुसी कार, दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के बागखालिस बाजार के पास शनिवार की शाम को बकरी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर एक व्यक्ति के मड़ई में घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गये। इनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा गै।
विज्ञापन

मृतकों में हरिप्रसाद (50) निवासी सगड़ी, रामलखन (40) निवासी शाहपुर नेवादा शामिल हैं। घायलों में जितेंद्र शर्मा (40), अर्जुन (20) निवासी दाउदपुर, खतीरपुर निवासी फुरकान (27), धौरहरा गांव निवासी शाकिर (25) शामिल हैं। बताया जाता है की बागखालिस बाजार में सड़क किनारे एक व्यक्ति मड़ई डालकर साइकिल पंक्चर बनाता है। यहीं पर उक्त लोग मौजूद थे। शनिवार शाम को जौनपुर की एक कार में सवार लोग गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार बागखालिस बाजार में मड़ई के पास पहुंची की अचानक सड़क पर बकरी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर मड़ई में घुस कर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार तीन से चार लोग फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिप्रसाद बाजार में सामान लेने आए थे। रामलखन ठेला चलाते थे, दुकान के पास खड़े थे। अन्य लोग भी दुकान के आसपास लोग मौजूद थे और कार की चपेट में आ गए। कार को थाने पर खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें