फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़-गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रपानपुर। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ और दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर के बीच शैक्षणिक समझौता (एमओयू) संपन्न हुआ। इस समझौते पर आजमगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार और गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुआ यह समझौता शैक्षणिक और तकनीकी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

सन 2025 में आजमगढ़ विश्वविद्यालय ने पहले आगरा विश्वविद्यालय और फिर एलन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर के साथ समझौते किए थे। अब गोरखपुर विश्वविद्यालय के साथ हुआ यह तीसरा समझौता विश्वविद्यालय की प्रगति में नया अध्याय जोड़ेगा।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि यह एमओयू नई शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों को अपनाने में सहायक होगा। इससे छात्रों और शिक्षकों के लिए नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए प्रबुद्ध वर्ग और बुद्धिजीवियों को भी आगे आना चाहिए। इस वर्ष विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं।
रोवर्स-रेंजर्स प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान, अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों की भागीदारी और खेलकूद में सराहनीय प्रदर्शन इनमें प्रमुख हैं। समझौते की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, उपकुलसचिव केश लाल और सहायक कुलसचिव महेश कुमार श्रीवास्तव सहित सभी ने कुलपति के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें