फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप से बदसलूकी ठीक नहीं

Sun, 29 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंजुमन हाफिज-ए- मिल्लत की तरफ से शनिवार की रात जालंधरी मुहल्ला स्थित जामयतुल कुरैश स्कूल के सामने ईदमिलादुन्नबी जलसे का आयोजन किया गया। जलसे की शुरुआत कुरआन की तिलावत से की गई। जलसे में उलेमा ने मां बाप की नाफरमानी और उनके साथ बदसलूकी करने वालों को जहन्नमी बताया। कहा मां-बाप से हुस्न सलूकी से पेश आएं।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि मौलाना सेराज अहमद मिस्बाही ने कहा कि हम रसूल के बताए रास्ते पर चल कर सारी बुराइयों से अपने को बचाते हुए कामयाबी हासिल कर सकते हैं। सच्चा  मुसलमान  वही है जो नबी के उसूलों को अपनी जिंदगी में अपनाते हुए उस पर अमल करे।

 मौलाना मुफ्ती मोहम्मद असल नेवादा मुबारकपुरी ने कहा कि उस औलाद को जहन्नम में भी जगह नहीं मिलेगी जो अपने मां-बाप के साथ बुढ़ापे में बदसलूकी करते है। उन्होंने मुसलमानों को पांचों वक्त की नमाज पढ़ने की हिदायत दी। कहा कि नमाजियों के चेहरे खुदबखुद नूरानी हो जाते है, उन्हें किसी फेसवाश या क्रीम की जरुरत नहीं होती।
विज्ञापन


इस दौरान एहसान जीयनपुरी, शाकिर, वसीउल्लाह, मौलाना सेराजुद्दीन, मौलाना अली अफसर, सगीर, एहसान कुरैशी, सुल्तान अहमद  ने बारगाहे रसूल में नातिया कलाम पेश किए। संचालन कैसर आजमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें