फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साफ करने के नाम पर लाखों के गहने लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कस्बा के रहने वाले एक डॉक्टर के घर पर पहुंचे उच्चकों ने साफ करने के नाम पर लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। उच्चकों के सारी कवायद का वीडियो भी किसी बच्चें ने बना लिया था जो सामने आया है। वीडियाे के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

जीयनपुर कस्बा स्थित बीएसएनएल टॉवर के ठीक सामने डॉ. अजय पांडेय का मकान है। सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे डॉ. अयज की पत्नी वंदना पांडेय, अपनी मां राधिका के साथ घर पर मौजूद थी। 11 बजे के लगभग बाइक सवार दो युवक घर पर पहुंचे और खुद को बर्तन, जेवरात आदि साफ करने वाला बताया। जिस पर डॉक्टर की पत्नी वंदना ने अपने कई जेवरात जिसमें सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी आदि शामिल थे लाकर साफ करने के लिए दे दिया। इसी दौरान किरायेदार प्रियंका राय भी आ गई और उसने भी अपने जेवरात साफ कराने के लिए लाकर उच्चकों को दे दिया। कुछ देर इधर-उधर की कवायद करने के बाद उच्चकों ने न जाने कैसा पाउडर महिलाओं के हाथों में दिया और तीनों बेसुध सी हो गई। इस दौरान परिवार का एक बच्चा मोबाइल पर उच्चकों के सारी कवायद का वीडियो बना रहा था। महिलाओं के बेसुध होते ही उच्चके लाखों कीमत के जेवरात समेट कर भागने लगे तो महिलाओं को कुछ होश आया। उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक उच्चके मौके से फरार हो चुके थे। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर लेकर जांच की कवायद में जुट गई। बच्चो द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर उच्चकों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें