फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: युवक की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेज़वा/अंबारी (आजमगढ़)। फूलपुर कोतवाली के सदरपुर बरौली गॉव स्थित ट्यूबवेल के पास सोमवार की देर शाम 7:45 बजे अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दिया। बदमाशो की गोली से युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सदरपुर बरौली गॉव निवासी बेलाल 28 सोमवार की शाम गॉव के बाहर दुर्वाषा रोड पर स्थित ट्यूबवेल पर बैठा था। 7:45 के लगभग बाइक सवार बदमाशों ने उस ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। गोली लगने से बेलाल लहूलुहान हो कर मौके पर गिर पड़ा। जबतक ग्रामीण मौके पर पहुचते तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुँच गई और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। घटना का कारण स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस की दो टीम बदमाशो की तलाश में लगा दी गई है। घटना से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश वयाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें