फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा िनशान से ऊपर पहुंची घाघरा

Tue, 19 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
बाढ़
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा घटने के बाद एक बार फिर से बढ़ने लगी। सोमवार को नदी के जलस्तर में इतनी तेजी से बढ़ात्तरी हुई नदी डिघिया नाले पर खतरा बिंदू से 40 सेमी ऊपर बहने लगी। नदी की तेजी को देखकर देवारावासी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से ही नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। सोमवार की सुबह आठ बजे बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71.25 मीटर था। जो शाम चार बजे 71.45 मीटर पर पहुंच गई। आठ घटों में नदी के जलस्तर में 20 सेमी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

वहीं डिघिया नाले पर सोमवार की सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 70.38 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरा बिंदू से दो सेमी नीचे थे। लेकिन शाम चार बजे नदी का जलस्तर 70.80 मीटर पर पहुंच गया। जो खतरा बिंदू से 40 सेमी ऊपर है। बदरहुंआ नाले पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर और डिघिया पर 70.40 मीटर है। जलस्तर बढ़ने से जहां ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं चक्की गांव बाढ़ के पानी से चारों  तरफ से घिर गया।
विज्ञापन


साथ ही चक्की, शाहडीह, सोनौरा, बांका, बूढ़नपट्टी, झंडी का पुरा, देवारा खास राजा गांव के संपर्क मार्ग पानी में डूब गए। सोनौरा, शाहडीह और चक्की गांव के ग्रामीणों केे नाव की आवश्यकता है। संपर्क मार्गों के पानी में डूबने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां नदी का जलस्तर बढ़ रहा है दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा बनाई गई बाढ़ चौकियां अभी तक सक्रिय नहीं हुई हैं। जिस बात को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


बनबसा बैराज से दो लाख 75 हजार क्यूसेक पानी घाघरा में छोड़ा गया है। जिसके कारण यह बढ़ोत्तरी हो  रही है। - सुनील मिश्रा, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें