सामाजिक संस्था श्रीबाबा विश्वनाथ सेवा समिति के निर्देशन में संचालित मैं हूं ना के बैनर तले बुधवार को श्री बड़ा गणेश मंदिर परिसर में फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण के वेश-भूषा में सजे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फूलों की होली कार्यक्रम को देखकर लोगों ने राधा-कृष्ण, वृंदावन की होली का आनन्द लिया।
उड़ रहे फूलों की होली संग अबीर गुलाल से पूरा फिजां होली के रंगोत्सव में डूब गया। कार्यक्रम में भविष्य दीप कला केंद्र, हुनर संस्थान, आजमगढ़ डांस एकेडमी, स्टार डांस एकेडमी के बच्चो ने राधा-कृष्ण की लीलाओं को प्रदर्शित कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति की उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी मिश्रा ने बताया कि होली का पर्व हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
इसी ऊर्जा के माध्यम से हम अपने जीवन की नकारात्मकता को खत्म कर उद्देश्यपूर्ण जीवन को जीने का काम करते हैं। होली हमारे जीवन में रंगों का संचार करता हैं इसी को आज बच्चों के माध्यम से बड़े बुजुर्गो ने जीने का काम किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले संस्थानों के बच्चों की जितनी तारिफ की जाए कम है। इस मौके पर आरएसएस के जिला प्रचारक, अंबेश, राजेश मिश्र, डा जेपी मिश्र, डा प्रियम मिश्र, सूर्या मिश्रा, पूनम सिंह, अमितलता सिंह, सुधा तिवारी, पूनम, उमेश सिंह, अनामिका सिंह पालीवाल, जितेन्द्र सिंह, सुनील दत्त विश्वकर्मा, शरद गुप्ता, सौरभ, अभय, भास्कर दिव्यांशु, चांदनी, आनंद, नीलम सिंह, सारिका सिंह, डा अलका सिंह, पुष्पलता सिंह मौजूद रहीं।