फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधूरे कार्यों को पूरा करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़ के जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की फरवरी माह की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवनों का निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण कराएं। सीवीओ से निर्माणाधीन गोवंश आश्रय स्थल को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के लिए कहा। निराश्रित पशुओं को गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि कन्या सुमंगला योजना को रैंकिंग में बी ग्रेड मिला है। इसे ए ग्रेड में लाने का काम करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जो भी डाटा संशोधित किए जाने से अवशेष हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह, बीएसए अम्ब्रीश कुमार, सीवीओ डॉ. वीके सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईके राय, डीएसटीओ आरडी राम, डीपीआरओ लालजी दूबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें