फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने ‘अच्छे दिन’ की निकाली शव यात्रा

Mon, 18 May 2015 12:26 AM IST
आजमगढ़(ब्यूरो)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में रविवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते  ‘अच्छे दिन’ की शवयात्रा निकाली। बाद में कलेक्ट्रेट चौराहे पर ‘अच्छे दिन’ का शव दहन किया।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी केंद्र सरकार की मिलीभगत से हो रही है। केंद्र सरकार जानबूझ कर तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए मूल्य वृद्धि कर रही है।

कहा कि कच्चे तेल की खरीद और बिक्री में भारी लूट के खिलाफ कई बार आवाज उठाई गई। लेकिन भ्रष्टाचार का खत्म करके अच्छे दिन को लाने का जुमला देने वाली केंद्र सरकार खुलेआम जनता की गाढ़ी कमाई तेल कंपनियों पर लुटा रही है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी आलोक कुमार त्रिपाठी ने आम आदमी से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि के विरुद्ध एकजुट होकर मोदी सरकार का विरोध करें। इस अवसर पर तेज बहादुर यादव प्रशांत राय, जिल्लुर रहमान, राघवेेंद्र सिंह, शाहिद खान, मिर्जा शहनवाज आजम, मु. नुरुजमा, उमेश यादव, डा. विजय यादव, शीश मुहम्मद, नेहाल हासिम, आरिफ, इसरार, एजाज हुसैन, संजय सिंह, उमेश सिंह, नईम खान, सुमित कुमार आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें