फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सपा विधायक संग्राम यादव समेत 10 पर मुकदमा दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Thu, 20 Jan 2022 07:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ पुलिस ने गुरुवार को आचार संहिता का पालन न करने पर अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व विधायक भगेलूराम समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान पूछताछ करते आजमगढ़ के एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. संग्राम यादव समेत 10 के खिलाफ गुरुवार को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य की ओर से मीडिया सेल में जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने व नियम विरुद्ध झंडा, पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


गुरुवार को गंभीरपुर थाना क्षेत्र में तीन, रानी की सराय थाना क्षेत्र में दो, सरायमीर, जीयनपुर, मुबारकपुर, मेंहनगर व कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक-एक पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। गंभीरपुर पुलिस ने वंशराज यादव निवासी मेहरौड़ा थाना गंभीरपुर, रमेश चंद्र साहनी निवासी कोहरौड़ा थाना गंभीरपुर व विरेंद्र यादव निवासी किशुनपुर काशीनाथ थाना गंभीरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

रानी की सराय थाना पुलिस ने भगेलू राम वाहन यूपी 44 यू 8887 व भगेलू राम वाहन यूपी 32 जीएस 8888 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा अजय कुमार निवासी आमगांव थाना दीदारगंज, सोनू यादव निवासी गांगेपुर थाना रौनापार, सुमित गौड निवासी अमिलो थाना मुबारकपुर व राशिद निवासी खुंदनपुर थाना मेंहनगर भी आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना प्रभारी बिंद कुमार ने बताया कि सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। वह आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रचार कर रहे थे।पढ़ेंः गणतंत्र दिवस की झांकी में दुनिया देखेगी काशी पुराधिपति का वैभव, राजपथ पर दिखेगा बाबा का धाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें