आजमगढ़। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें एक युवक पर चाकू और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
घटना 18 जुलाई की है जब पीड़ित अब्दुल समद के पुत्र अजीमुर्रहमान पर गांव के ही पांच युवकों ने हमला किया।
पीड़ित की तहरीर के अनुसार विपक्षी तारिक महमूद, वामिक महमूद, अताउर्रहमान, महमूद लहसन और ज्याउर्रहमान ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, लात-घूंसों और चाकू से हमला कर अजीमुर्रहमान को घायल कर दिया था। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियाें की तलाश की।
मुबारकपुर थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी इब्राहिमपुर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास वाहन का इंतजार कर रहे हैं।
दबिश देकर तीन आरोपी महमूदुल हसन, अताउर्रहमान व वामिक महमूद को मौके से गिरफ्तार कर लिया।