फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बीमारी से पीड़ित युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। थाना क्षेत्र के देवारा कदीम (नहरूमपुर) गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर फंदे से लटकर जान दे दी। मृतक रामचन्द्र साहनी (26) लंबे समय से चर्म रोग से पीड़ित था, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में रहता था। इसे ही आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम (नहरूमपुर) गांव निवासी राधिका देवी ने शुक्रवार की रात थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

बताया कि उनका पुत्र रामचन्द्र साहनी (26) पिछले कई साल से चर्म रोग से ग्रसित था। इसी को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शुक्रवार की शाम लगभग 6.30 बजे युवक ने घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम केदार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें