फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: दर्शन करने गए युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, घर में मातम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

Sun, 03 Nov 2024 09:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। कप्तानगंज थाना स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास हुई घटना के बाद मौके पर अफरा - तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद परिवारजन अस्पताल पहुंचे और मातम छा गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के समीप बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। कंधरापुर के कपसा गांव निवासी सूर्यकांत दुबे (35) बाइक से अतरौलिया स्थित बाबा बहरादेव जी का दर्शन करने गया था।

विज्ञापन


दर्शन के बाद वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह कप्तानगंज थाना के पास कोल्ड स्टोरेज के समीप पहुंचा तभी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिले में एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई में बड़ा था। वह एक पुत्र का पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें