फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सिगरेट खरीदने गए युवक को दुकानदार ने परिवार के साथ लाठियों से पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव/लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें सिगरेट खरीदने गए आदित्य सेठ (19) की दुकानदार और उसके परिवार ने पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले में कालीदास चौरसिया जनरल स्टोर की दुकान पर बृहस्पतिवार की रात नौ बजे मिर्जापुर निवासी आदित्य सेठ (19) सिगरेट खरीदने गया था। किसी बात को लेकर सनोहर, मनोहर और पिंटू व उसकी मां से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से आदित्य की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने घायल आदित्य को सौ शैय्या अस्पताल लालगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी आदित्य को अस्पताल में छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई सत्यम सेठ ने बताया कि उनके भाई को सिगरेट लेने के दौरान हुए विवाद में दुकानदार के पुत्रों और उनकी मां ने पीटकर मार डाला। पुलिस ने मृतक के भाई सत्यम की तहरीर पर सनोहर, मनोहर, पिंटू और उनकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जांच में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके हिसाब से विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें