फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भूमि से कब्जा हटाने को एसडीएम न्यायिक से मिले अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। तहसील बार एसोसिएशन फूलपुर के महामंत्री संजय यादव की भूमि पर कब्जा का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। तीन दिनों से प्रशासन के विरोध में अधिवक्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान एसडीएम न्यायिक प्रियंका सिंह को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। विरोध में अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि एसडीएम के निर्देश पर भूमि की पैमाइश कराई गई है, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। इस बाबत एसडीएम संत रंजन ने कहा कि विवादित नंबर में ग्राम सभा की भी भूमि शामिल है। ग्राम सभा के जमीन में बिना चौहद्दी देकर पट्टा कराया गया है। जिसका गांव के लोग विरोध कर रहे हैं। संघ के मंत्री बिना किसी विधिक प्रक्रिया के जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। हमने स्वयं मौके पर जाकर मामले को निस्तारित करने का प्रयास किया है, लेकिन बात नहीं बनी। मैनें हमेशा बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें