फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बरात में आए युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूनापार बड़ागांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जौनपुर जिले के भाऊपुर तेजीबाजार निवासी संजय गोड (24) की मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के भाऊपुर तेजीबाजार निवासी संजय गोड और राकेश चौरसिया रविवार को आजमगढ़ के लाटघाट में बाइक से शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रविवार की देर रात पूनापार बड़ागांव के पास ने बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे संजय गोड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश चौरसिया का इलाज चल रहा है। मृतक के भाई सुजीत गोड ने सोमवार को जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें