फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रेम प्रसंग में युवक के पेट और बांह में चाकू से वार, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गोबरहा गांव में सोमवार सुबह करीब आठ बजे प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक ऋषभ उर्फ धर्मेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ऋषभ उर्फ धर्मेंद्र सोमवार सुबह अपने निर्माणाधीन मकान का कार्य देखने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गंगू उर्फ पुष्पेंद्र और उसका साथी सत्यम ने उसे रोक लिया। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद दोनों आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार उसके पेट और बांह में लगने से वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले।
परिजन आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। घायल के पिता राजेश की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोपियों में से एक मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें