जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबाद गांव में रविवार की रात करीब 10 बजे एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस वारदात से परिवार में मातम छा गया है और गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी मुताबिक, धनारबाद गांव निवासी जयहिंद राम (22) मंगलवार की शाम घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित होकर उनकी तलाश में जुट गए। खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित सिवान में जयहिंद का शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। थाना प्रभारी अतुल का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू पर जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों व ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।