फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोप से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा कूड़ेभार में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रोते-बिलखते पर? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा कूड़ेभार गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर विजय यादव (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। घरवालों के मुताबिक बुधवार को विजय पर एक व्यक्ति ने छेड़खानी का आरोप लगाया था जिससे वही काफी व्यथित था।
विज्ञापन

विजय पुत्र चंद्रबली यादव देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा कुड़ेभार गांव का निवासी था। बृहस्पतिवार की दोपहर जब घर के लोग बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इस दौरान घर में जाकर उसने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय के भाई संजय यादव के मुताबिक एक व्यक्ति ने विजय पर बुधवार को छेड़खानी का आरोप लगाया था। भाई के साथ मारपीट करने के बाद कोतवाली में एनसीआर भी दर्ज कराई थी। इससे विजय यादव काफी विचलित था। विजय यादव एक साल पूर्व गुजरात के वापी से घर आया हुआ था। उसके पिता चंद्रबली यादव छत्तीसगढ़ में नौकरी करते हैं। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। माता सहित अन्य का रो कर बुरा हाल है। पिता चंद्रबली यादव को सूचना दे दी गई थी। सीओ लालगंज अजय कुमार यादव, कोतवाल देवगांव विमलेश मौर्या, चौकी प्रभारी पल्हना त्रिभुवन सिंह मौके पर जमे हुए थे।

मृतक विजय यादव। फाइल फोटो।- फोटो : AZAMGARH

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा कूड़ेभार में युवक की मौत के बाद पुलिस और ग्रामीणों की भीड़।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें