मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे जल निकासी चैंबर में पैर फिसलने से एक युवक गिर गया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, दामोदरपुर निवासी सतीश कुमार (20) घर से करीब 200 मीटर दूर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास शौच करने गया था। लौटते समय एक्सप्रेसवे के किनारे बने जल निकासी के चैंबर के पास पैर फिसल गया। इससे वह चैंबर में सिर के बल गिरा गया। चैंबर में फंसने और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने चैंबर में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों शव को चैंबर से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष मुबारकपुर निहार नंदन कुमार ने बताया कि पिता श्रीराम ने शव की पहचान सतीश कुमार के रूप की। पिता ने बताया कि वह लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था। तीन दिन पहले ही घर लौटा था।